What is SPR Portal | एसपीआर पोर्टल क्या है: Details, Login Process, Important Information, Password Reset, Website

एसपीआर पोर्टल क्या है (What is SPR Portal): यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और घर बैठे ही मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी पाना चाहते हैं और एलिजिबल होने पर योजना में आवेदन भी करना चाहते हैं, तो आपको मध्य प्रदेश SPR पोर्टल के बारे में जानकारी होनी चाहिए, जिसका संचालन मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किया जाता है।

आप MP SPR Portal के माध्यम से बैंकिंग अकाउंट, बीपीएल वेरिफिकेशन, परिवार रजिस्ट्रेशन, स्कूल एडमिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रसूता सहायता राशि, वृद्धावस्था पेंशन, राशन, किसानों का पंजीकरण सहित अन्य सभी गवर्नमेंट योजनाओं के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास समग्र पोर्टल आईडी होनी चाहिए, जिसे आप समग्र पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर बना सकते हैं। इसके बाद आप Samagra Portal Login कर सकेंगे। यदि समग्र पोर्टल लोगिन करने का तरीका आपको नहीं पता है, तो तरीका आर्टिकल में हम बता रहे हैं।

Overview Of SPR 

पोर्टल का नामएसपीआर पोर्टल का मतलब
उद्देश्यपोर्टल में लोगिन का तरीका बताना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के लोग
वेबसाइटSpr.samagra.gov.in
हेल्पलाइन0755 – 2700800

SPR Portal का मतलब? (What is SPR Portal)

 SPR का फुल फॉर्म स्टेट पापुलेशन रजिस्टर (State Population Register) होता है। स्टेट पापुलेशन रजिस्टर को हिंदी में राज्य जनसंख्या पंजी कहा जाता है। स्टेट पापुलेशन रजिस्टर पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल में मध्य प्रदेश सरकार की जो महत्वपूर्ण योजनाएं होती हैं, वह आपको मिल जाती है। 

पोर्टल पर जब आप पंजीकरण करते हैं, तब आपको समग्र आईडी भी मिलती है, जिसके माध्यम से अनेक प्रकार की योजनाओं की जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं और योजना के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। समग्र डेटाबेस में आपका और आपके परिवार की महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जिसमें आप अपने आप से घर बैठे ही बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको Samagra Portal Login करना होगा।

समग्र पोर्टल में लोगिन करने के बाद आप निम्न चीजों में बदलाव कर सकते हैं।

  • परिवार के मेंबर के नाम को चेंज कर सकते हैं। 
  • जन्मतिथि को चेंज कर सकते हैं।
  • जेंडर को बदल सकते हैं।
  • मैरिज सिचुएशन को भी चेंज कर सकते हैं। 
  • आधार कार्ड की जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।
  • बैंक अकाउंट की जानकारी में भी बदलाव कर सकते हैं।

SPR पोर्टल पर मौजूद महत्वपूर्ण जानकारी (Spr Portal Important Information.)

जो भी ग्राम पंचायत और वार्ड यूजर फिलहाल के समय में समग्र पोर्टल पर काम कर रहे हैं और समग्र पोर्टल पर लोगिन करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, उस समग्र पोर्टल के यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से ग्राम पंचायत और वार्ड यूजर मध्य प्रदेश की लाडली बहना पोर्टल अथवा वेबसाइट पर भी लॉगिन कर सकेंगे और योजना का एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। 

हालांकि यदि सिचुएशन ऐसी है कि, एक ही ग्राम पंचायत अथवा वार्ड में एक से ज्यादा यूजर की जरूरत है, तो ऐसी अवस्था में लाडली बहना पोर्टल के लिए एक्स्ट्रा यूजर नेम को समग्र पोर्टल पर जनरेट किया जा सकता है।

SPR Samagra Portal Login करने की प्रक्रिया (SPR Samagra Portal Login Process)

1: एसपीआर समग्र पोर्टल पर लोगिन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

https://spr.samagra.gov.in/Login/Public/sLogin.aspx 

2: वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद स्क्रॉल करके नीचे आना है, जहां पर आपको लॉगिन पेज मिलेगा।

होम पेज

3: अब आपको यूजर नेम में यूजर नेम और पासवर्ड वाले बॉक्स में पासवर्ड दर्ज करना है।

4: अब कैप्चा कोड को खाली बॉक्स में दर्ज करके लोगिन बटन पर क्लिक कर देना है।

लोगिन बटन

बस आपका Samagra Website Login Online हो‌ गया।

SPR पोर्टल से रिलेटेड महत्वपूर्ण इनफॉरमेशन (SPR Portal Related Info.)

  • पोर्टल पर काम खत्म करने के बाद पेज में ऊपर की तरफ आपको लॉगआउट का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करके आप पोर्टल से बाहर आ सकते हैं।
  • आपको सलाह दी जाती है कि, हर महीने अपने समग्र पोर्टल के पासवर्ड को चेंज करते रहें।
  • किसी भी अन्य व्यक्ति को आपको अपना लोगिन और पासवर्ड बिल्कुल भी नहीं देना है।
  • यदि आपके द्वारा लॉगआउट नहीं किया जाता है और आप ब्राउज़र को बंद कर देते हैं, तो आपका लोगिन टेंपरेरी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

Samagra Portal Password रिसेट करने की प्रक्रिया (Samagra Portal Password Reset Process)

पासवर्ड रिसेट करने के लिए आपको निम्न प्रोसेस का पालन करना है।

1: सर्वप्रथम आपको समग्र पोर्टल के लॉगिन पेज पर जाना होगा, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

https://spr.samagra.gov.in/Login/Public/sLogin.aspx 

2: लॉगिन पेज पर जाने के बाद आपको “Forgot Password? Click here to initiate Password Recovery.” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Click here to initiate Password Recovery

3: अब स्क्रीन पर एक और पेज आएगा, इसमें यूजर नेम, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।

4: अब रिक्वेस्ट पिन बटन पर क्लिक करना है।

इसके बाद आप अपने समग्र पोर्टल के पासवर्ड को रिसेट कर सकेंगे।

यह भी पढ़े:-1. समग्र आईडी से आधार लिंक 2.एमपी समग्र मैरिज सर्टिफिकेट 3. समग्र रिक्वेस्ट स्टेटस 4. समग्र प्रमाण पोर्टल पर जाति सत्यापन और आवेदन 5. एसपीआर पोर्टल  6. समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

Conclusion:

SPR Portal In Hindi की जानकारी आर्टिकल में हमने उपलब्ध करवा दी है। यदि आपको समग्र पोर्टल के बारे में अन्य कोई जानकारी चाहिए, तो कमेंट बॉक्स में आप अपने सवाल को पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपके सभी सवालों का निश्चित समय में जवाब देने का प्रयास करेगी। अन्य बेहतरीन आर्टिकल के लिए हमारी वेबसाइट Yojanadarpan.in पर रेगुलर आते रहे। धन्यवाद!

FAQ:

Q: एसपीआर पोर्टल कौन से राज्य में काम कर रहा है?

Ans: एसपीआर पोर्टल मध्य प्रदेश राज्य में काम कर रहा है।

Q: एसपीआर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

Ans: एसपीआर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट spr.samagra.gov.in है।

Q: समग्र पोर्टल से कितने प्रकार की स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं?

Ans: पोर्टल के माध्यम से 9 प्रकार की स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Q: एसपीआर पोर्टल से मिलने वाली आईडी को क्या कहते हैं?

Ans: एसपीआर पोर्टल से मिलने वाली आईडी को समग्र आईडी कहते हैं।

Q: समग्र पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans: समग्र पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर 0755 – 2700800 है।

Leave a Comment