Samagra Profile Update | एमपी समग्र प्रोफाइल अपडेट कैसे करें : जानें पूरी आसान प्रक्रिया

Samagra Profile Update: Samagra Portal MP:- यह सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएँ और योजनाएँ एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कराना है। Samagra Portal के माध्यम से राज्यवासी सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर नागरिक अपनी समग्र आईडी से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर उसे अपडेट भी कर सकते हैं। इस लेख में हम सरल भाषा में Samagra ID Update की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और सावधानियों को विस्तार से समझेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपनी जानकारी सही कर सकें।

समग्र प्रोफाइल अपडेट कैसे करें? (Update Samagra Profile)

आप अपनी एमपी समग्र आईडी में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास समग्र आईडी होनी चाहिए।

  • अपनी समग्र आईडी में महत्वपूर्ण बदलाव करने के लिए सर्वप्रथम आपको एमपी समग्र पोर्टल के होम पेज पर जाने की आवश्यकता होगी। https://samagra.gov.in
  • होम पेज पर चले जाने के बाद आपको एमपी समग्र प्रोफाइल अपडेट करें वाले अनुभाग में जाना होगा, जहां पर आपको निम्न प्रकार के ऑप्शन मिल जाएंगे।
  • e-KYC करें
  • ई-केवायसी स्थिति जानें
  • अपनी प्रोफाइल अपडेट करे
  • डुप्लिकेट सदस्य पहचानें
  • डुप्लिकेट परिवार की पहचान करें
  • सबसे पहले अपनी प्रोफ़ाइल अपडेट करने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब जो नया पेज खुलेगा, उसमें अपनी समग्र आईडी भरें, नीचे दिया गया कैप्चा कोड सही-सही दर्ज करें और फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके डिवाइस की स्क्रीन पर समग्र आईडी की महत्वपूर्ण जानकारी ओपन होकर आ जाती है। यहां पर आप अपनी समग्र आईडी में नाम जोड़ सकते हैं या फिर उसमें बदलाव कर सकते हैं और आवश्यक बदलाव को वेरीफाई करने वाले दस्तावेज को भी अपलोड कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी को सही करने के बाद और दस्तावेज अपलोड कर देने के बाद आपको रिक्वेस्ट चेंज ऑफ नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

इस प्रकार से समग्र प्रोफाइल को अपडेट कर सकते हैं।

समग्र प्रोफाइल नाम अपडेट हेतु दस्तावेज | Samagra Profile Name Update Documents)

समग्र प्रोफाइल में नाम में बदलाव करने के पश्चात आपको निम्न दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता हो सकती है।

  • दसवीं क्लास की मार्कशीट 
  • आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • पासपोर्ट 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • शासकीय परिचय पत्र 
  • किसी कंपनी का परिचय पत्र 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र

इसके लिए नीचे दिए गए किसी एक दस्तावेज़ की आवश्यकता होगी। ध्यान रहे, अपलोड किया जाने वाला दस्तावेज़ 100KB से कम न हो।

  • 10th Marksheet (10 वीं कक्षा की अंकसूची)
  • Aadhaar Card (आधार कार्ड)
  • Voter ID Card (मतदाता पहचान पत्र)
  • Ration Card (राशन कार्ड)
  • Pan Card (पैन कार्ड)
  • Passport (पासपोर्ट)
  • Driving License (ड्राइविंग लाइसेंस)
  • Official introduction letter (शासकीय परिचय पत्र)
  • Identity card issued by public sector unit (सावजनिक क्षेत्र की ईकाई द्वारा जारी परिचय पत्र)
  • Certificate of disability issued by the Medical Board (मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी निःशक्तता का प्रमाण पत्र)

उपरोक्त दस्तावेज में से सभी दस्तावेज आपको अपलोड नहीं करने हैं। कुछ ही दस्तावेज की आवश्यकता आपको पड़ेगी।

Samagra ID Update Status कैसे देखें? जानें यहां पूरी जानकारी |

नागरिक अपनी प्रोफ़ाइल अपडेट की स्थिति चार अलग-अलग तरीकों से देख सकते हैं। इनके लिंक नीचे दिए गए हैं।

यदि आप अनुरोध आईडी के माध्यम से अपने अपडेट स्टेटस की जांच करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए विकल्प का पालन करें-

  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहाँ Request ID और कैप्चा दर्ज करें।
  • जानकारी भरकर “सदस्य विवरण प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर अनुरोध/प्रोफ़ाइल अपडेट की स्थिति दिखाई दे जाएगी।

इस तरह आप अपनी समग्र प्रोफ़ाइल में किए गए संशोधनों की स्थिति को आसानी से जांच सकते हैं।

समग्र प्रोफाइल जन्मतिथि अपडेट हेतु दस्तावेज | Samagra Profile DOB Update Documents)

यदि आप एमपी समग्र प्रोफाइल में जन्मतिथि को अपडेट करते हैं, तो निम्न दस्तावेज की आवश्यकता आपको पड़ेगी।

  • जन्‍म प्रमाण पत्र 
  • 10 वीं कक्षा का रिजल्ट
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • चिकित्‍सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र

उपरोक्त डॉक्यूमेंट की लिस्ट में से किसी भी एक डॉक्यूमेंट को आपको अपलोड करना होगा। सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं है।

Samagra ID e-KYC की स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले Samagra Profile Update सेक्शन में जाएँ।
  • वहाँ दिए गए ई-केवाईसी स्थिति जानें विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब जो नया पेज खुलेगा, उसमें अपनी समग्र आईडी डालें और “खोजें” बटन पर क्लिक कर दें।


इसके तुरंत बाद आपकी समग्र e-KYC की पूरी स्थिति स्क्रीन पर साफ़ और स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगी, जिससे आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं।

डुप्लीकेट समग्र परिवार या सदस्य का पता कैसे लगाएँ?

यदि आप समग्र पोर्टल (samagra portal) पर डुप्लीकेट समग्र परिवार या सदस्य की पहचान करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले होमपेज पर दिए गए समग्र प्रोफ़ाइल अपडेट सेक्शन में मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहाँ आपसे पहली और दूसरी समग्र आईडी/परिवार आईडी भरने के लिए कहा जाएगा। दोनों आईडी दर्ज करने के बाद “विवरण प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।
  • यदि कोई डुप्लिकेट आईडी मौजूद होगी, तो उससे संबंधित पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

यह भी पढ़े:-1. समग्र आईडी से आधार लिंक 2.एमपी समग्र मैरिज सर्टिफिकेट 3. समग्र रिक्वेस्ट स्टेटस 4. समग्र प्रमाण पोर्टल पर जाति सत्यापन और आवेदन 5. एसपीआर पोर्टल  6. समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 7. एमपी पात्रता पर्ची डाउनलोड

Conclusion

Update Mp Samagra Profile की इंपॉर्टेंट जानकारी आर्टिकल में हमने आपके साथ शेयर कर दी है। यदि इसके बावजूद अन्य कोई जानकारी आपको प्राप्त करनी है, तो कमेंट बॉक्स में आप अपने क्वेश्चन पूछ सकते हैं, जिसका आंसर हमारी टीम जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगी। हमारी वेबसाइट पर और भी टॉपिक पर शानदार आर्टिकल मौजूद है, जिन्हें पढ़ना बिल्कुल भी ना भूले। हमारी वेबसाइट का लिंक एमपी समग्र पोर्टल है। धन्यवाद!

Samagra Profile Update – FAQs

Q1. Samagra Profile Update क्या है?
Samagra Profile Update वह प्रक्रिया है, जिसके जरिए नागरिक अपनी समग्र आईडी में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पता आदि जानकारी को सुधार या अपडेट कर सकते हैं।

Q2. Samagra Profile Update कहाँ से करें?
आप Samagra Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रोफ़ाइल अपडेट कर सकते हैं।

Q3. Samagra Profile Update के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
आधार कार्ड, समग्र आईडी, पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या संबंधित दस्तावेज़ों में से कोई एक आवश्यक होता है।

Q4. Samagra Profile Update ऑनलाइन कैसे करें?
पोर्टल पर लॉगिन करके “अपनी प्रोफ़ाइल अपडेट करें” विकल्प चुनें, समग्र आईडी दर्ज करें, दस्तावेज़ अपलोड करें और अनुरोध सबमिट करें।

Q5. Samagra Profile Update होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर 7 से 15 कार्यदिवस में प्रोफ़ाइल अपडेट हो जाती है।

Q6. Samagra Profile Update का स्टेटस कैसे चेक करें?
पोर्टल पर “अनुरोध स्थिति देखें” विकल्प के जरिए Request ID डालकर स्टेटस देखा जा सकता है।

Q7. क्या Samagra Profile Update के लिए कोई शुल्क लगता है?
नहीं, यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।

Q8. गलत जानकारी अपडेट हो जाए तो क्या करें?
आप दोबारा प्रोफ़ाइल अपडेट के लिए नया अनुरोध दर्ज कर सकते हैं।

Q9. Samagra Profile Update मोबाइल से किया जा सकता है?
हाँ, आप मोबाइल ब्राउज़र के माध्यम से भी प्रोफ़ाइल अपडेट कर सकते हैं।

Q10. Samagra Profile Update क्यों ज़रूरी है?
सही जानकारी होने से सरकारी योजनाओं, पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य सेवाओं का लाभ बिना रुकावट मिलता है।

Leave a Comment