Samagra ID e-KYC Process | समग्र ई-केवाईसी करने का तरीका : कैसे करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Samagra ID e-KYC: अगर आप मध्यप्रदेश के रहने वाले है और आपने सक्सेसफुली समग्र पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है तो आपको समग्र आईडी मिल जाएगी।इस आईडी के द्वारा आप मध्य प्रदेश के समग्र पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं और राज्य सरकार की सभी स्कीम की डिटेल में इनफार्मेशन देख सकते हैं और यदि आप किसी योजना के लिए एलिजिबल होते हैं, तो योजना में अप्लाई भी कर सकते हैं।

बताना चाहते हैं कि, समग्र आईडी 8-9 अंकों की एक संख्या होती है, जो कि मध्य प्रदेश के लोगों को समग्र पोर्टल Samagra ID e-KYC के द्वारा दी जाती है। समग्र आईडी बनाने के दौरान आपको कुछ इंर्पोटेंट इनफॉरमेशन को देना होता है, जिसके बाद आपकी समग्र आईडी क्रिएट हो जाती है। यदि आपने पहले ही मध्य प्रदेश समग्र आईडी को क्रिएट करवा लिया है और आपने अपनी समग्र आईडी का अभी तक ई केवाईसी नहीं करवाया हुआ है, तो आपको जल्दी ही ईकेवाईसी करवा लेना चाहिए। यदि आप ई केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम Samagra E-KYC की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।

Overview Of Samagra e-KYC :-Samagra e-KYC Process

आर्टिकल का नामसमग्र ई केवाईसी
उद्देश्यसमग्र ई केवाईसी की जानकारी देना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के लोग
वेबसाइटhttps://spr.samagra.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर0755 – 2700800

Samagra Id e-KYC करने का आसान तरीका

यदि आप अपनी Samagra ID e-KYC ऑनलाइन और बिना किसी परेशानी के करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान चरणों को फॉलो करें। इनकी मदद से आप बहुत ही सरल तरीके से अपनी Samagra ID e-KYC पूरी कर सकते हैं।

  • आपको सबसे पहले samagra portal e-kyc की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। वेबसाइट खुलते ही आपके सामने होमपेज दिखाई देगा।
  • होमपेज पर कई विकल्प मौजूद होंगे, इनमें से आपको “अपडेट समग्र प्रोफाइल” सेक्शन में जाकर e-KYC करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर एक पेज आएगा, जहां पर आपको इंटर समग्र आईडी वाले खाली बॉक्स में अपनी समग्र आईडी को इंटर करना है और तत्पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करना है और सर्च ऑप्शन दबाना है।
  • अब इंटर मोबाइल नंबर वाले बॉक्स में अपना फोन नंबर दर्ज करना है।
  • अब आपको फोन नंबर पर वन टाइम पासवर्ड मिलेगा, उसे ओटीपी बॉक्स में डालना है।

अब आपके द्वारा जो समग्र आईडी इंटर की गई थी, उससे रिलेटेड कुछ इनफॉरमेशन आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जैसे की

  • Samagra ID
  • Name
  • Gender
  • Address इत्यादि।

अब आपको नीचे यह ऑप्शन मिलेगा कि क्या आपके पास मध्य प्रदेश में खेती करने लायक जमीन है? ऐसे में अगर आपके पास जमीन है तो यस ऑप्शन पर क्लिक करके महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना है और नेक्स्ट बटन दबाना है।

  • अब स्क्रीन पर केवाईसी वाला पेज आएगा, आपको टोटल दो ऑप्शन यहां पर मिलेंगे। इसके अंतर्गत पहला आधार कार्ड वाला और दूसरा वर्चुअल आईडी वाला ऑप्शन होगा। 

आपके पास उपरोक्त दोनों में से जो भी है, उसका चुनाव करना है और अपनी केवाईसी को कंप्लीट करवा लेना है।

Samagra Aadhar Card से Samagra ID e-KYC:- करने की प्रक्रिया

  • आधार कार्ड के माध्यम से समग्र ई केवाईसी करवाने के लिए आपको आधार वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना होता है। तत्पश्चात आपको ओटीपी और बायोमेट्रिक इस प्रकार के दो ऑप्शन मिलेंगे
Aadhar e-KYC
  • अगर आपका आधार कार्ड और फोन नंबर आपस में लिंक है, तो आपको ओटीपी वाले ऑप्शन का चुनाव करके आगे बढ़ना है और अपने आधार नंबर को दर्ज करके सेंड ओटीपी बटन दबाना है।
  • अब मोबाइल नंबर पर आपको OTP मिलेगा, उसे स्क्रीन के इंटर ओटीपी बॉक्स में डालकर एक्सेप्ट बटन पर क्लिक करना है।

आधार कार्ड और फोन नंबर लिंक ना होने की सिचुएशन में आपको बायोमेट्रिक वाले ऑप्शन के माध्यम से ईकेवाईसी करवाने की जरूरत होगी।

आधार e-KYC प्रक्रिया के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • आधार e-KYC शुरू करने से पहले आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसके जरिए आपकी पहचान की पुष्टि की जाएगी।
  • यह OTP उसी मोबाइल नंबर पर आएगा, जो आपने दर्ज किया है।
  • OTP सत्यापन सफल होने के बाद ही आप आधार e-KYC की प्रक्रिया को आगे पूरा कर पाएँगे।

e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद ई-केवाईसी और डीबीटी की स्थिति जानें वाले लिंक पर क्लिक करें। अब वहाँ अपनी समग्र आईडी दर्ज करें, और आप आसानी से अपनी KYC की स्थिति देख पाएँगे।

यह भी पढ़े:-

Conclusion:-MP Samagra E-KYC Process

Samagra E-KYC‌ in Hindi की इनफॉरमेशन इस आर्टिकल में आपको हमारे कंटेंट राइटर ने प्रदान की। यदि अन्य कोई सवाल आपको आर्टिकल से रिलेट पूछना है, तो कमेंट बॉक्स में आप अपने क्वेश्चन को छोड़ सकते हैं, जिसका जवाब हम बहुत जल्द ही देने का प्रयास करेंगे। अन्य इंटरेस्टिंग आर्टिकल भी हमारी वेबसाइट पर मौजूद है, तो उन्हें पढ़ना बिल्कुल भी ना भूले। धन्यवाद!

FAQ:

Samagra ID e-KYC का स्टेटस कैसे चेक करें?

Samagra ID e-KYC का स्टेटस देखने के लिए आपको Samagra Portal पर जाकर “ई-केवाईसी स्थिति जानें” विकल्प पर क्लिक करना होता है। समग्र आईडी दर्ज करते ही आपकी e-KYC की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाती है।

MP Samagra ID e-KYC नहीं होने पर क्या होगा?

यदि आपकी Samagra ID e-KYC पूरी नहीं है, तो कई सरकारी योजनाओं, पेंशन, छात्रवृत्ति या DBT से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलने में देरी या रुकावट आ सकती है।

Samagra ID e-KYC के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?

Samagra ID e-KYC के लिए मुख्य रूप से आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है, क्योंकि सत्यापन OTP के माध्यम से किया जाता है।

Samagra ID e-KYC ऑनलाइन करना सुरक्षित है या नहीं?

हाँ, Samagra ID e-KYC पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है, क्योंकि इसमें आधार आधारित OTP सत्यापन किया जाता है और जानकारी आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर ही दर्ज होती है।

Samagra ID e-KYC अपडेट होने में कितना समय लगता है?

अधिकतर मामलों में e-KYC तुरंत पूरी हो जाती है और स्थिति “Verified” दिखने लगती है। कुछ स्थितियों में इसमें 24 से 48 घंटे तक का समय लग सकता है।

क्या Samagra ID e-KYC मोबाइल से की जा सकती है?

हाँ, आप मोबाइल या कंप्यूटर दोनों से Samagra ID e-KYC ऑनलाइन कर सकते हैं, बस आपके पास इंटरनेट कनेक्शन और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

Leave a Comment