एपमी समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन (MP Samagra Social Security Mission): मध्य प्रदेश सरकार राज्य के निवासियों के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं समय-समय पर चलाती रहती है और नई स्कीम पर भी सरकार विचार करती रहती है और यदि स्कीम लोगों के लिए लाभदायक होती है, तो स्कीम को सरकार के द्वारा अमल में लाया जाता है। नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश में समग्र पोर्टल की भी शुरुआत की हुई है, जिसका मुख्य उद्देश्य है गवर्नमेंट की प्रमुख योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन लोगों को एक ही पोर्टल के माध्यम से घर बैठे देना।
एमपी समग्र पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के आवेदन लिंक भी अवेलेबल रहते हैं। इस प्रकार जानकारी पाने के बाद आवेदक चाहे तो योजना में अप्लाई भी कर सकता है। समग्र पोर्टल पर मध्य प्रदेश का पहचान पत्र रखने वाला व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा कर समग्र आईडी को हासिल कर सकता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जानकारी देने वाले हैं कि आखिर एमपी समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन क्या है तथा समग्र आईडी क्या है और इसका इस्तेमाल क्या हो सकता है।
Overview Of Mp Samagra Social Security Mission
आर्टिकल का नाम | एमपी समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन |
उद्देश्य | एमपी समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की जानकारी देना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के लोग |
वेबसाइट | https://samagraidportal.com/ |
हेल्पलाइन नंबर | 0755- 2700800 |
क्या है एमपी समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन (What is MP Samagra Social Security Mission)
मध्य प्रदेश सरकार का प्रमुख मिशन है समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन, जिसके लिए डेडीकेटेड पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार गवर्नमेंट स्कीम की इनफार्मेशन एक ही जगह पर उपलब्ध करवा रही है, साथ ही सहायता राशि की जानकारी भी इसी पोर्टल पर सरकार अपडेट करती है।
किसी भी स्कीम के सभी नियम और आवेदन की प्रक्रिया भी सरकार इसी पोर्टल पर अपलोड करती है। इस मिशन के अंतर्गत सरकार पेंशन से संबंधित सभी सर्विस एक ही जगह पर दे रही है, साथ ही लोगों के रिकॉर्ड को भी डिजिटल कर रही है।
जब कोई व्यक्ति एमपी समग्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करता है, तब उसे SSSM ID मिलती है, जिसका पूरा मतलब Samagra Samajik Suraksha Mission Identity Document होता है। यह मध्य प्रदेश गवर्नमेंट की तरफ से समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दी जाने वाली एक ऐसी पहचान संख्या होती है, जो 8 या फिर 9 अंकों की होती है।
SSSM ID प्राप्त करने का तरीका (Get SSSM Id)
SSSM ID को घर बैठे हासिल किया जा सकता है। इसका तरीका हमने नीचे बताया हुआ है।
1: एमपी समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की आईडी को क्रिएट करने के लिए आपको डिवाइस में इंटरनेट चालू करने के बाद डायरेक्ट समग्र पोर्टल को ओपन करना होगा, जिसका लिंक नीचे प्रदान किया गया है।
2: एमपी समग्र पोर्टल के होम पेज पर आपको परिवार रजिस्टर वाला एक ऑप्शन दिखाई पड़ता है, तो इस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

3: अब स्क्रीन पर जो पेज आएगा, उसमें इंटर मोबाइल नंबर वाला बॉक्स मिलेगा, तो यहां पर आधार से लिंक फोन नंबर को आपको इंटर करना है और सेंड ओटीपी बटन दबाना है।
4: अब आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर पर आपको यूआईडीएआई की तरफ से वन टाइम पासवर्ड सेंड किया जाएगा, जिसे आपको कॉपी करना है और स्क्रीन पर दिखाई दे रहे इंटर ओटीपी बॉक्स में डालकर वेरीफाई करना है।

5: अब स्क्रीन पर जो पेज आएगा, इसमें आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी को दर्ज करना है और आधार कार्ड नंबर को भी दर्ज करना है और इसका वेरिफिकेशन करना है।
6: वेरिफिकेशन करने के बाद फिर से नया पेज स्क्रीन पर ओपन होकर आ जाता है, जहां पर आपको निश्चित बॉक्स में अपना पूरा एड्रेस, धर्म और वैवाहिक स्थिति जैसी इनफॉरमेशन को दर्ज करना है।
7: अब सबमिट बटन दबा दें।
इसके बाद आवेदक की फैमिली के मुखिया का वेरीफिकेशन होगा और संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपडेट हो जाएगी और उनके मोबाइल नंबर पर उन्हें कुछ ही दिनों में समग्र पोर्टल की तरफ से समग्र आईडी भी सेंड कर दी जाएगी।
यह भी पढ़े:-1. समग्र आईडी से आधार लिंक 2.एमपी समग्र मैरिज सर्टिफिकेट 3. समग्र रिक्वेस्ट स्टेटस 4. समग्र प्रमाण पोर्टल पर जाति सत्यापन और आवेदन 5. एसपीआर पोर्टल 6. समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 7. एमपी पात्रता पर्ची डाउनलोड 8. एमपी समग्र प्रोफाइल अपडेट 9. मध्य प्रदेश समग्र आईडी पंजीकरण 10. एमपी समग्र पोर्टल पर कॉलोनी वार्ड/ खोजने 11. लाडली बहना योजना
Conclusion:
Mp Samagra Social Security Mission से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आर्टिकल में आपको मिली होगी, ऐसी हमारी उम्मीद है। अन्य इंटरेस्टिंग कंटेंट भी हमारी वेबसाइट पर मौजूद है जिन्हें पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट एमपी समग्र पोर्टल के दूसरे पेज पर भी जा सकते हैं। अगर उपरोक्त आर्टिकल से रिलेटेड कोई क्वेश्चन है, तो कमेंट बॉक्स में आप अपने सवालों को पूछ सकते हैं, जिसका हम जल्द ही जवाब देने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद!
FAQ:
Q: समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की शुरुआत कब हुई थी?
Ans: 2010 में मिशन की शुरुआत की गई थी।
Q: समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन कौन से राज्य में चल रहा है?
Ans: मध्य प्रदेश राज्य में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन चल रहा है।
Q: समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की वेबसाइट का लिंक क्या है?
Ans:समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की वेबसाइट का लिंक https://samagraidportal.com है।
Q: समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans: मिशन का हेल्पलाइन नंबर 0755- 2700800 है।
Q: समग्र पोर्टल पर निर्मित आईडी को क्या कहते हैं?
Ans: समग्र पोर्टल पर निर्मित आईडी को समग्र आईडी कहा जाता है।