एमपी समग्र मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड ( MP Samagra Marriage Certificate) : राज्य के लोगों को किसी भी गवर्नमेंट योजना के बारे में जानकारी पाने के लिए किसी भी ऑफिस के चक्कर न लगाना पड़े और साथ ही योजना में आवेदन करने के लिए भी यहां वहां ना भटकना पड़े, इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने लगभग सभी योजनाओं को ऑनलाइन पोर्टल पर अवेलेबल करवा दिया है। ऐसे में आप राज्य सरकार के पोर्टल पर जाकर सभी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं और सभी सर्विस को भी एक्सेस कर सकते हैं।
सरकार के इस पोर्टल का नाम मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल है, जिसके माध्यम से विवाह सर्टिफिकेट अर्थात मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन भी किया जा सकता है और मेरिट सर्टिफिकेट डाउनलोड भी किया जा सकता है। चलिए इस आर्टिकल में मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल के माध्यम से किस प्रकार से मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया जाएगा और कैसे मैरिज सर्टिफिकेट को डाउनलोड किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर लेते हैं।
इसे भी पढ़े :-एमपी समग्र रिक्वेस्ट स्टेटस
Overview Of Mp Samagra Marriage Certificate
आर्टिकल का नाम | समग्र मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड |
उद्देश्य | समग्र मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड करना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के लोग |
वेबसाइट | https://www.mpenagarpalika.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 18002335522, |
एमपी मैरिज सर्टिफिकेट का मतलब (MP What is Marriage Certificate)
इसे भी पढ़े :-एमपी समग्र प्रमाण पोर्टल पर जाति सत्यापन और आवेदन की स्थिति
यह एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है, जिसमें यह लीगल रूप से लिखा हुआ रहता है कि, लड़के और लड़की ने आपस में विवाह किया है और यह दोनों एक दूसरे के पति-पत्नी है। विवाह करने के पश्चात मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त करना आवश्यक होता है, क्योंकि इसकी आवश्यकता आगे चलकर विभिन्न योजनाओं में पड़ती है, साथ ही अन्य कई कामों के लिए भी मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है। हिंदी में मैरिज सर्टिफिकेट को विवाह प्रमाण पत्र या शादी प्रमाण पत्र कहा जाता है।
एमपी मैरिज सर्टिफिकेट के लिए पात्रता (MP Marriage Certificate Eligibility)
इसे भी पढ़े :-एमपी समग्र ई-केवाईसी करने का तरीका
समग्र विवाह पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित एलिजिबिलिटी का होना आवश्यक है।
- विवाह के लिए लड़के की उम्र 21 साल और लड़की की उम्र 18 साल या इससे ज्यादा होनी चाहिए।
- दोनों का मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक होना चाहिए।
- विवाह के लिए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज आपके पास उपलब्ध होने चाहिए।
- दो गवाह भी आपके पास होने चाहिए।
- जिस क्षेत्र में आप शादी के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां पर आप दोनों अर्थात लड़का और लड़की का 6 महीने से ज्यादा निवास करना आवश्यक है।
- विवाह करने के 1 महीना के पश्चात आप समग्र मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
एमपी समग्र मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया (MP Samagra Marriage Certificate Apply)
इसे भी पढ़े :-एमपी एसपीआर पोर्टल
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)
1: सर्वप्रथम आपको नीचे दी गई वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
https://www.mpenagarpalika.gov.in/

2: होम पेज पर पहुंचने के बाद मेनू बार में तीन पाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
3: अब स्क्रीन पर कई ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें से क्विक सर्विस ऑप्शन पर क्लिक करें।

4: अब फिर से कई ऑप्शन आएंगे, इसमें से एप्लीकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
5: इसके बाद मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

6: अब स्क्रीन पर जो पेज आएगा, इसमें आपको अपनी सिटी का नाम दर्ज करने के बाद कंटिन्यू बटन दबाना है।
7: अब स्क्रीन पर एक और पेज आएगा, इसमें सभी जानकारी को दर्ज करके कंटिन्यू बटन पर क्लिक कर देना है।
इस प्रकार से आप घर बैठे मध्य प्रदेश मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन (Offline Apply)
1: ऑफलाइन आवेदन हेतु नगर पालिका के ऑफिस से एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर ले।
2: अब सभी जानकारी फॉर्म के अंतर्गत दर्ज करें और पासपोर्ट साइज की कलर फोटो को भी फॉर्म में लगा दें।
3: अब दोनों गवाहों से एप्लीकेशन फॉर्म के अंदर निश्चित जगह पर सिग्नेचर करवा ले या अंगूठे का निशान लगवा ले।
4: अब दोनों गवाहों को नगर पालिका के अधिकारियों के सामने गवाही देने के लिए कहें।
इसके बाद अधिकारी आपके एप्लीकेशन फॉर्म की जांच करेंगे और अगर सब कुछ सही पाया जाता है तो थोड़े दिनों में आपका मैरिज सर्टिफिकेट बना दिया जाएगा।
एमपी मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका (Mp Marriage Certificate Download)
इसे भी पढ़े :-एमपी समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
1: मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
https://www.mpenagarpalika.gov.in/
2: अब मेनू बार में तीन लाइन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
3: अब ई सर्विस ऑप्शन पर क्लिक करें।
4: इसके बाद आपको ट्रेक स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
5: अब आपको डाउनलोड मैरिज सर्टिफिकेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
6: अब स्क्रीन पर एक पेज आएगा, इसमें आपको खाली बॉक्स में एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है और गेट सर्टिफिकेट बटन पर क्लिक कर देना है।
अब थोड़ी देर में आपका मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा।
यह भी पढ़े:-1. समग्र आईडी से आधार लिंक 2.एमपी समग्र मैरिज सर्टिफिकेट 3. समग्र रिक्वेस्ट स्टेटस 4. समग्र प्रमाण पोर्टल पर जाति सत्यापन और आवेदन 5. एसपीआर पोर्टल 6. समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 7. एमपी पात्रता पर्ची डाउनलोड
Conclusion:
Mp Samagra Marriage Certificate Apply/Download की जानकारी आर्टिकल में हमने उपलब्ध करवा दी है। यदि आपको आर्टिकल से संबंधित अन्य कोई जानकारी चाहिए, तो हमारा कमेंट बॉक्स आपके लिए खुला हुआ है। कमेंट बॉक्स में सवाल पूछने पर हम आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयत्न करेंगे। इसी प्रकार के अन्य बेहतरीन आर्टिकल के लिए हमारी वेबसाइट एमपी समग्र पोर्टल पर रोजाना आते रहे। धन्यवाद!
FAQ:
Q: समग्र पोर्टल कौन से राज्य का पोर्टल है?
ANS: यह मध्य प्रदेश राज्य का पोर्टल है।
Q: समग्र पोर्टल को किसने शुरू किया?
ANS: मध्य प्रदेश सरकार ने पोर्टल को शुरू किया है।
Q: समग्र पोर्टल को किस लिए शुरू किया गया है?
ANS: समस्त गवर्नमेंट योजनाओं की जानकारी देने के लिए पोर्टल को शुरू किया गया है।
Q: क्या समग्र पोर्टल से किसी योजना में आवेदन भी कर सकते हैं?
ANS: जी हां! योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Q: समग्र पोर्टल से क्या मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है?
ANS: जी हां! मैरिज सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।