MP Samagra Id Aadhar Linking Process | समग्र आईडी से आधार लिंक करने का तरीका: Linking Process, Instruction

एमपी समग्र आईडी से आधार लिंक करने का तरीका (Mp Samagra ID Aadhar Linking Process): समग्र पोर्टल का संचालन मध्य प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए किया जाता है। इस पोर्टल को सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर देने के लिए शुरू किया गया है। योजना की जानकारी देने के साथ ही साथ पोर्टल के माध्यम से संबंधित योजना में आवेदन भी किया जा सकता है। समग्र पोर्टल पर जब आप अपना पंजीकरण करते हैं, तब आपको एक आईडी प्रदान की जाती है, जिसे समग्र आईडी कहा जाता है।

इस आईडी के माध्यम से आप मध्य प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेनिफिट हासिल कर सकते हैं। हालांकि आज के हमारे आर्टिकल का टॉपिक है कि कैसे आप अपने समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। यदि आपने अभी तक समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया हुआ है, तो आपको तुरंत ही आधार कार्ड से समग्र आईडी को लिंक करवा लेना चाहिए। हम इस आर्टिकल में समग्र आईडी से आधार कार्ड को लिंक करने का पूरा तरीका विस्तार से आपके सामने उपलब्ध करवा रहे हैं।

इसे भी पढ़े :-एमपी समग्र रिक्वेस्ट स्टेटस

Overview Of Mp Samagra Id Aadhar Linking Process

आर्टिकल का नामएमपी समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंकिंग प्रक्रिया
उद्देश्यएमपी समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंक करवाना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के लोग
वेबसाइट https://samagra.gov.in
हेल्पलाइन नंबर0755 – 2700800
इसे भी पढ़े :-एमपी समग्र प्रमाण पोर्टल पर जाति सत्यापन और आवेदन की स्थिति

एमपी समग्र आईडी से आधार लिंक करने का तरीका

इसे भी पढ़े :-एमपी समग्र ई-केवाईसी करने का तरीका

समग्र आईडी से आधार कार्ड को लिंक करने के लिए नीचे तरीका बताया गया है।

1: सबसे पहले समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।

https://samagra.gov.in 

2: इसके बाद आपको सामग्र प्रोफाइल अपडेट करें वाले सेक्शन में चले जाना है।

3: इसके बाद ई केवाईसी ऑप्शन पर क्लिक करें।

4: अब स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा। इसमें आपको अपनी सदस्य समग्र आईडी को इंटर करना है और उसके बाद कैप्चा कोड को इंटर कैप्चा कोड वाले बॉक्स में डालना है और सर्च बटन दबाना है।

5: इसके पश्चात आधार कार्ड के माध्यम से समग्र ई केवाईसी करने के लिए आधार वाले ऑप्शन का सिलेक्शन करें और उसके बाद आपको ओटीपी और बायोमेट्रिक इस प्रकार के दो ऑप्शन मिलेंगे।

6: अगर मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है तो ओटीपी वाले ऑप्शन का सिलेक्शन करके आगे बढ़े और आधार नंबर को दर्ज करके सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करें।

7: अब आपको अपने फोन नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड मिलेगा, उसे इंटर ओटीपी वाले बॉक्स में डालकर एक्सेप्ट बटन पर क्लिक कर देना है।

8: अगर आपके आधार कार्ड से फोन नंबर लिंक नहीं है, तो आपको बायोमेट्रिक वाले ऑप्शन का सिलेक्शन करना है और उसके बाद किसी जन सेवा केंद्र में जाकर आपको बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से अपने अंगूठे का बायोमेट्रिक देना है।

इस प्रकार से आप समग्र आईडी से आधार को लिंक कर सकते हैं।

आधार ई-केवाईसी से संबंधित दिशा निर्देश

इसे भी पढ़े :-एमपी एसपीआर पोर्टल

  • उपरोक्त प्रक्रिया को स्टार्ट करने से पहले आपके फोन नंबर पर वन टाइम पासवर्ड सेंड किया जाएगा, जिसके माध्यम से आपका वेरीफिकेशन होगा।
  • आधार कार्ड से जो फोन नंबर लिंक है, उस फोन नंबर पर वन टाइम पासवर्ड दिया जाएगा।
  • आपका वेरिफिकेशन होने के बाद ही आधार ई केवाईसी की प्रक्रिया शुरू करने की परमिशन आपको दी जाएगी।

Conclusion: Mp Samagra Id Aadhar Linking Process

Mp Samagra Id Aadhar Linking Process की जानकारी हमने इस आर्टिकल में उपलब्ध करवा दी है। यदि आपको उपरोक्त आर्टिकल से संबंधित अन्य कोई जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं, जिसका जवाब हमारी टीम के द्वारा जल्द से जल्द देने का प्रयास किया जाएगा। इसी प्रकार के अन्य आर्टिकल के लिए हमारी वेबसाइट एमपी समग्र पोर्टल  पर रेगुलर आते रहे। धन्यवाद!

FAQ:

Q: समग्र पोर्टल कौन से राज्य में शुरू किया गया है?

Ans: मध्य प्रदेश में समग्र पोर्टल को शुरू किया गया है।

Q: समग्र पोर्टल की शुरुआत किसने की?

Ans: मध्यप्रदेश की सरकार ने पोर्टल की शुरुआत की है।

Q: समग्र पोर्टल किसके लिए शुरू किया गया है? 

Ans: मध्य प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए पोर्टल को शुरू किया गया है।

Q: क्या सरकारी योजनाओं की जानकारी समग्र पोर्टल पर उपलब्ध है?

Ans: जी हां! पोर्टल पर सरकारी योजना की जानकारी उपलब्ध है।

Q: समग्र पोर्टल की वेबसाइट कौन सी है?

Ans: समग्र पोर्टल की वेबसाइट https://samagra.gov.in है।

Leave a Comment