एमपी पात्रता पर्ची डाउनलोड कैसे करें (Mp Patrata Parchi Download): हमारे देश में लगभग सभी राज्यों में हर महीने राशन का वितरण किया जाता है। सरकारी दुकान से हर महीने राशन प्राप्त करने के लिए व्यक्ति के पास राशन कार्ड होना चाहिए। इसी राशन कार्ड के आधार पर उन्हें हर महीने राशन प्राप्त होता है। राशन की प्राप्ति के लिए लाभार्थियों का नाम राशन पात्रता पर्ची में अवश्य ही होना चाहिए।
यदि आप मध्य प्रदेश में निवास करते हैं और आप मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल से राशन पात्रता पर्ची को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप इस बात की जानकारी देंगे कि आखिर कैसे आप राशन पात्रता पर्ची को घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं और कैसे मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची को देख सकते हैं और सरकार की योजना का लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए शुरु करते है..
Overview Of Mp Patrata Parchi Download
आर्टिकल का नाम | राशन पात्रता पर्ची डाउनलोड |
उद्देश्य | राशन पात्रता पर्ची डाउनलोड करना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के लोग |
वेबसाइट | https://rationmitra.nic.in |
हेल्पलाइन नंबर | 18002335522 |
राशन कार्ड पात्रता पर्ची के लाभ (Ration Card Patrata Parchi Benefits)
- पहले जब पर्ची प्राप्त करने की प्रक्रिया ऑफलाइन थी, तब लोगों का काफी समय खराब होता था और समय पर उन्हें पर्ची भी नहीं मिल पाती थी परंतु अब प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने की वजह से समय पर पर्ची मिल जाती है और लोगों का समय भी खराब नहीं होता है, ना ही उन्हें ऑफलाइन पर्ची लेने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है।
- पहले पर्ची हासिल करने के लिए कठिन रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था, परंतु अब घर बैठे राशन कार्ड पर्ची से संबंधित इनफॉरमेशन को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- राशन की जो कीमत पर्ची में लिखी गई है, उसी कीमत पर आपको राशन प्राप्त होगा। आपसे कोई भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं लिया जाएगा।
- राशन कार्ड पर्ची को आसानी से समग्र आईडी के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
पात्रता पर्ची डाउनलोड करने का तरीका (Mp Patrata Parchi Download Process)
1: पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए आपको राशन मित्र की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने की आवश्यकता है।
2: वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको स्क्रॉल डाउन करके थोड़ा सा नीचे आना है। यहां पर आपको “2.पात्रता पर्ची डाउनलोड करें (वर्तमान माह मे जारी)” वाला लिंक मिलेगा, इस लिंक पर क्लिक करना है।


3: ऐसा करने से स्क्रीन पर अगला पेज ओपन होकर आ जाएगा, जिसमें निम्न जानकारी को आपको दर्ज करना है।
- जिला
- नगर परिषद
- फैमिली आईडी
- सदस्य आईडी
- मोबाइल नंबर
4: उपरोक्त जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको जो कैप्चा कोड दिखाई दे रहा है, उसे इंटर कैप्चा कोड वाले बॉक्स में दर्ज कर देना है।

5: अब आपको नीचे “परिवार की पात्रता संबंधी पर्ची की जानकारी” वाली बटन मिलेगी, इस बटन पर क्लिक करना है।
अब स्क्रीन पर आपकी पात्रता पर्ची की इनफार्मेशन ओपन होकर आ जाती है, जिसे आप देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश में राशन कार्ड के प्रकार: एक संक्षिप्त जानकारी
मध्यप्रदेश में राशन कार्ड की तीन प्रमुख श्रेणियाँ हैं:
- APL (Above Poverty Line): यह राशन कार्ड उन परिवारों के लिए है जो गरीबी रेखा से ऊपर के हैं। इन परिवारों को सब्सिडी वाली खाद्य वस्तुएं प्राप्त होती हैं, हालांकि BPL और AAY कार्डधारकों की तुलना में कम सब्सिडी मिलती है।
- BPL (Below Poverty Line): यह कार्ड उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे हैं। इन्हें खाद्य सामग्री पर अधिक सब्सिडी दी जाती है, जिससे उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
- AAY (Antyodaya Anna Yojana): यह राशन कार्ड सबसे गरीब और अत्यंत जरूरतमंद परिवारों के लिए है। इस श्रेणी के कार्डधारकों को सबसे अधिक सब्सिडी वाली खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है, ताकि उनकी बुनियादी खाद्य आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
यह भी पढ़े:-1. समग्र आईडी से आधार लिंक 2.एमपी समग्र मैरिज सर्टिफिकेट 3. समग्र रिक्वेस्ट स्टेटस 4. समग्र प्रमाण पोर्टल पर जाति सत्यापन और आवेदन 5. एसपीआर पोर्टल 6. समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 7. एमपी पात्रता पर्ची डाउनलोड
Conclusion:
Patrata Parchi Download in Hindi:- की जानकारी हमने इस आर्टिकल में आपके सामने उपलब्ध करवा दी है। यदि आपको आर्टिकल से संबंधित किसी भी सवाल को पूछना है, तो हमारा कमेंट बॉक्स आपके लिए खुला हुआ है। कमेंट बॉक्स में आप अपने सवाल को पूछ सकते हैं। हमारी एक्सपर्ट टीम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास करेगी। अन्य रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट एमपी समग्र पोर्टल पर रेगुलर आते रहे। धन्यवाद!
FAQ’s:
Q: मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करें?
ANS: उपरोक्त सवाल की जानकारी हमने हमारे आर्टिकल में दी है।
Q: एमपी राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
ANS:समग्र पोर्टल से राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
Q: नई पात्रता पर्ची कैसे बनाएं?
ANS: आप समग्र पोर्टल से नई पात्रता पर्ची का निर्माण कर सकते हैं।
Q: पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की वेबसाइट कौन सी है?
ANS: पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की वेबसाइट https://rationmitra.nic.in है।
Q: मध्य प्रदेश पात्रता पर्ची से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?
ANS: पात्रता पर्ची से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 18002335522 है।