Samagra ID Download/Print: मध्य प्रदेश में जब किसी व्यक्ति के द्वारा समग्र पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है, तो उसे समग्र आईडी मिल जाती है, जिसके माध्यम से समग्र पोर्टल में लॉगिन करके वह समग्र पोर्टल की सभी सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं और किसी योजना के लिए या सर्विस के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले लोगों के लिए समग्र आईडी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से नागरिकों को अपने रोजाना के सरकारी कामों में सहूलियत मिल जाती है।
समग्र आईडी भी टोटल दो टाइप की होती है, जिसमें पहली होती है परिवार समग्र आईडी, जिसे फैमिली समग्र आईडी भी कहते हैं और दूसरी होती है सदस्य समग्र आईडी, जिसे मेंबर समग्र आईडी कहा जाता है। परिवार समग्र आईडी अर्थात फैमिली समग्र आईडी टोटल 8 अंकों की होती है और दूसरी तरफ सदस्य समग्र आईडी टोटल 9 अंकों की होती है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जानकारी देंगे कि, कैसे कोई भी नागरिक मध्य प्रदेश समग्र आईडी को डाउनलोड कर सकता है।
Overview Of Samagra ID Download/Print
| आर्टिकल का नाम | मध्य प्रदेश समग्र आईडी |
| उद्देश्य | समग्र आईडी डाउनलोड करवाना |
| लाभार्थी | मध्य प्रदेश के लोग |
| वेबसाइट | samagra.gov.in/ |
| हेल्पलाइन नंबर | 0755- 2700800 |
जरूरी निर्देश (Important Instructions)
- अपने फैमिली की समग्र आईडी यदि आपके पास अवेलेबल है, तो आप बहुत ही सरलता से अपनी समग्र आईडी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि अपनी फैमिली के किसी भी मेंबर की समग्र आईडी आपके पास अवेलेबल है, तो भी आप अपनी समग्र आईडी को पता कर सकते हैं।
- यदि आपके फैमिली के किसी भी मेंबर का मोबाइल नंबर समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड है, तो मोबाइल नंबर की सहायता से अपनी समग्र आईडी को पहचाना जा सकता है।
- यदि फिर भी आपको अपनी समग्र आईडी हासिल नहीं होती है, तो आप अपने ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड या जॉन ऑफिस में जाकर वहां के लोगों के समग्र रजिस्टर के माध्यम से अपनी समग्र आईडी की जानकारी हासिल कर सकते हैं और यदि आपका नाम रजिस्टर में नहीं है तो ऐसी सिचुएशन में आप संबंधित कार्यालय में अपनी समग्र आईडी को फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।
समग्र आईडी डाउनलोड करने का तरीका (Samagra ID Download)
Samagra ID डाउनलोड करने के लिए आपके पास नीचे दी गई जानकारियों में से कम से कम एक जानकारी होना आवश्यक है।
- सदस्य समग्र आईडी (9 अंकों की)
- परिवार समग्र आईडी (8 अंकों की)
- नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर
अगर इन तरीकों से भी आपकी समग्र आईडी नहीं मिल पाती है, तो ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक अपने ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत कार्यालय और शहरी क्षेत्र के नागरिक वार्ड या जोन कार्यालय जाकर वहाँ मौजूद समग्र रजिस्टर से अपनी आईडी की जानकारी ले सकते हैं।
यदि रजिस्टर में भी आपका नाम नहीं मिलता है, तो उसी कार्यालय में आप निःशुल्क समग्र आईडी बनवा सकते हैं।
MP Samagra ID Download करें
समग्र आईडी डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसके लिए आप दिए गए 3 आसान तरीकों में से किसी एक को अपना सकते हैं।
समग्र आईडी को टोटल तीन तरीको से डाउनलोड किया जा सकता है, जिसमें नाम से, फैमिली आईडी से और मोबाइल नंबर से जैसे तरीके शामिल है। तीनों ही तरीके की जानकारी आर्टिकल में आगे दी गई है।
- नाम से (By Name) Samagra ID Download
- परिवार आईडी से (By Family ID)
- मोबाइल नंबर से (By Mobile)
नाम से (By Name) समग्र आईडी डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- समग्र आईडी को नाम से डाउनलोड करने के लिए समग्र पोर्टल पर चले जाएं। http://samagra.gov.in/
- पोर्टल के होम पेज पर जाने के बाद समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी जाने वाले लिंक को ढूंढे और इसी पर क्लिक करें।

- इसके बाद विभिन्न ऑप्शन आपको दिखाई देंगे। इनमें से “किसी भी परिवार के सदस्य के नाम से समग्र आईडी खोजने के लिए यहां क्लिक करें” वाले लिंक पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको अपनी फैमिली के मेंबर के किसी भी नाम से सर्च करने के लिए जो जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है, उसे आपको दर्ज कर देना है।
- अब आपको सर्चिंग करने के लिए नीचे जो खोजे या सर्च बटन है, उस पर क्लिक करना है।

इसके बाद स्क्रीन पर एक अगला पेज आता है जिसमें नाम के साथ फैमिली समग्र आईडी, मेंबर आईडी, पिताजी का नाम, डेट ऑफ बर्थ की इनफार्मेशन स्क्रीन पर आ जाती है।
परिवार आईडी से (By Family ID) समग्र आईडी डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आपको एक बार फिर से समग्र पोर्टल पर चले जाना है। http://samagra.gov.in/
- होम पेज पर समग्र आईडी जाने वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब परिवार आईडी से समग्र आईडी जाने वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद फैमिली आईडी इंटर करके समग्र आईडी प्रिंट कर लेना है।
मोबाइल नंबर से (By Mobile) समग्र आईडी डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- मोबाइल नंबर से समग्र आईडी को डाउनलोड करने के लिए समग्र पोर्टल पर जाना है।http://samagra.gov.in/
- पोर्टल पर जाने के बाद समग्र आईडी जाने कॉलम में अवेलेबल मोबाइल नंबर से समग्र आईडी वाले लिंक अथवा ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब स्क्रीन पर एक अगला पेज आएगा, तो इसमें मेंबर का मोबाइल नंबर, सदस्य का आयु वर्ग, सदस्य के नाम के पहले दो अक्षर इत्यादि इनफॉरमेशन को दर्ज करना है।

- अब कैप्चा कोड को इंटर कैप्चा कोड वाले बॉक्स में डालकर देखे बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको स्क्रीन पर फैमिली के मेंबर की लिस्ट दिखाई देगी, जिसे पीडीएफ फॉर्मेट में आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Samagra ID Download /Print | के लिए आवश्यक दस्तावेज
- समग्र आईडी डाउनलोड करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज़ों की आवश्यकता हो सकती है, जैसे—
- आधार कार्ड, जिससे e-KYC और पहचान सत्यापन किया जाता है,
- पंजीकृत मोबाइल नंबर, जिस पर OTP प्राप्त होता है,
- और यदि उपलब्ध हो तो परिवार या सदस्य समग्र आईडी।
Samagra ID डाउनलोड या प्रिंट करना एक सरल ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसे कोई भी नागरिक घर बैठे आसानी से पूरा कर सकता है। अपनी Samagra ID को समय-समय पर अपडेट और सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है, ताकि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के समय पर मिलता रहे।
यह भी पढ़े:-1. समग्र आईडी से आधार लिंक 2.एमपी समग्र मैरिज सर्टिफिकेट 3. समग्र रिक्वेस्ट स्टेटस 4. समग्र प्रमाण पोर्टल पर जाति सत्यापन और आवेदन 5. एसपीआर पोर्टल 6. समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 7. एमपी पात्रता पर्ची डाउनलोड 8. एमपी समग्र प्रोफाइल अपडेट 9. समग्र आईडी लिस्ट से परिवार के मेंबर को रिमूव करने
Conclusion:
Mp Samagra ID Download in Hindi से रिलेटेड बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में हमने प्रदान कर दी है। यदि आपको अभी भी आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल पूछना है, तो आप हमारे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल टाइप करके पूछ सकते हैं, जिसका जवाब हमारी टीम जल्द से जल्द देने का प्रयास करेगी। यदि और भी रोचक कंटेंट आप पढ़ने के शौकीन है, तो हमारी वेबसाइट एमपी समग्र पोर्टल पर कई इंटरेस्टिंग आर्टिकल मौजूद है, जिन्हें पढ़ने बिल्कुल भी ना भूले। धन्यवाद!
Samagra ID Download / Print – FAQs
Samagra ID क्या है?
Samagra ID मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक यूनिक पहचान संख्या है, जिसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलता है।
1.Samagra ID Download या Print कैसे करें?
आप Samagra Portal पर जाकर परिवार आईडी या सदस्य आईडी की मदद से Samagra ID को आसानी से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
2.Samagra ID Download करने के लिए कौन-कौन सी जानकारी चाहिए?
इसके लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और परिवार या सदस्य समग्र आईडी (यदि उपलब्ध हो) की आवश्यकता पड़ सकती है।
3.क्या Samagra ID मोबाइल से डाउनलोड की जा सकती है?
हाँ, आप मोबाइल फोन के ब्राउज़र से भी Samagra ID डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
4.Samagra ID डाउनलोड करने में कोई शुल्क लगता है क्या?
नहीं, Samagra ID Download और Print की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है।
5.यदि Samagra ID ऑनलाइन न मिले तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत कार्यालय और शहरी क्षेत्र के नागरिक वार्ड या जोन कार्यालय जाकर समग्र रजिस्टर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
6.Samagra ID न होने पर क्या नई ID बनवा सकते हैं?
हाँ, यदि आपका नाम समग्र रजिस्टर में दर्ज नहीं है, तो संबंधित कार्यालय से निःशुल्क नई Samagra ID बनवाई जा सकती है।
7.Samagra ID अपडेट रखना क्यों जरूरी है?
अपडेट Samagra ID होने से पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन, DBT और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और बिना रुकावट मिलता है।
8.Samagra ID Download करने में कितना समय लगता है?
यह एक तुरंत होने वाली प्रक्रिया है। सही जानकारी दर्ज करने पर Samagra ID कुछ ही मिनटों में डाउनलोड की जा सकती है।